डॉ. एके सिंह उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल संघ के उपाध्यक्ष बनाए गए



रिपोर्ट ;- वारिस अली, गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

 विकास इण्टर कालेज वाराणसी के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह को उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है । यह घोषणा वाराणसी में खेल प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल संघ के महासचिव एवं भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. आनन्देश्वर पांडेय की मौजूदगी में की गयी । मौजूदा समय में डॉ. एके सिंह हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन वाराणसी के उपाध्यक्ष , जिला कुश्ती संघ वाराणसी के संयुक्त सचिव सहित अनेक खेल संघटनों तथा शिक्षण संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं ।

उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि बनारस में पहली बार 15 मार्च से राष्ट्रीय महिला हैण्डबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन विकास इण्टर कालेज एवं ज्ञानदायी महिला महाविद्यालय में किया जायेगा । इस चैम्पियनशिप में देश भर की 34 टीमों के 600 खिलाड़ी एवं 100 अधिकारीगण शामिल होंगे । इस चैम्पियनशिप में खेलने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चीन में होने वाले एशियन महिला हैण्डबॉल चैम्पियनशिप में भाग लोने वाली भारतीय महिला हैण्डबॉल टीम का चयन किया जायेगा । डॉ. एके सिंह के उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनने पर हॉकी वाराणसी के सचिव कृष्ण बहादुर रावत , वाराणसी हैण्डबॉल संघ के सचिव शम्स तबरेज शम्पू , अमित पांडेय , अनिता सिंह , घनश्याम प्रसाद चोटीवाला , मुहम्मद जावेद खान सहित खेल एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े अनेक लोगों ने बधाई दी है ।