रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
भारत के कुशल संगठन करता एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहे माननीय श्री जेपी नड्डा जी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह ने अपने संगठन की ओर से बधाई देते हुए कहा है कि श्री जेपी नड्डा जी की कर्मठता एवं कार्यकुशलता देश के लोगों के बीच काफी सराहनीय रही है उनके बेहतर छवि एवं कार्यों की जितनी भी चर्चा की जाए कम होगी ऐसे महान नेता के पीछे देश की जनता उनके अगुवाई में पार्टी के लिए तहे दिल से एक सिपाही के रूप में कर्मठता के साथ काम करने के लिए बाध्य हैं श्री नड्डा जी के उत्साहवर्धन से कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल कई गुना बड़ा है फलस्वरूप उन्हें माननीय प्रधानमंत्री श्री दामोदरदास मोदी जीके एवं वरिष्ठ नेताओं के संगठित विचारधारा से सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए उन्हें दूसरी बार यह कमान सौंपा गया है जिस पर हमें गर्व हो रहा है श्रीमती रेनू सिंह ने वर्षों से महिला मोर्चा का कमान संभाला है और अपने राष्ट्रीय नेताओं के द्वारा निर्देशित जनहित के विकास को ध्यान में रखकर कार्य करती रही हैं उन्होंने अपनी ओर से और अपने सहयोगी दर्जनों महिला नेताओं के सौजन्य से श्री जेपी नड्डा जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दिया है
