जरूरतमंदों के सहयोग के लिए हमेशा खड़ा है समाज : रिंकू सोनी

रिपोर्ट:-गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
लगाई जाएगी संत नरहरी की प्रतिमा
 डेहरी । एनीकट रोड स्थित एक हाल में बुधवार को स्वर्णकार समाज शोध एवं विकास संस्थान द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के प्रधान महासचिव जितेंद्र सोनी उर्फ रिंकू सोनी ने कहा के कारीगरों और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए समाज हमेशा खड़ा है। जरूरत इस बात की है कि सभी संगठित हों। मंच से कहा गया कि संत नरहरी सोनार की प्रतिमा शहर में लगाई जाएगी। प्रदेश महासचिव उपेंद्र कश्यप ने कहा कि व्यक्ति की समस्याएं और शिकायतें कभी खत्म नहीं होती। जरूरत इस बात की है कि तमाम तरह के मतभेदों को भूलकर समाज के साथ खड़ा हुआ जाए। समाज को एकजुट किया जाए और राजनीतिक शक्ति अधिक से अधिक प्राप्त की जाए। नगर परिषद के मुख्य पार्षद शशि कुमारी, उप मुख्य पार्षद रानी कुमारी, प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी, गोपी कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद सुनीता देवी, वार्ड पार्षद उषा देवी, सीमा देवी, पूर्व वार्ड पार्षद सुरेंद्र सेठ, पहलेजा के मुखिया चंदन सोनी, अध्यक्ष संतोष सोनी, चेम्बर आफ कामर्स के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद, महामंत्री विक्की सोनी, दिलीप स्वर्णकार एवं अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शरद एवं अध्यक्षता संतोष सोनी ने किया। कार्यक्रम में तय किया गया कि गरीब परिवार की बेटियों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। स्वर्णकार समाज का उत्थान कैसे हो, दिन पर दिन बदतर होती जा रही है कारिगरों की स्थिति का समाधान कैसे होगा, समाज में शिक्षा बेहतर कैसे हो, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद कैसे की जाए जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखा।