रिपोर्ट:-गौतम शर्मा, वारिस अली
डेहरी/रोहतास
डेहरी प्रखंड के चकन्हा पंचायत अंतर्गत बडीहा बूथ संख्या 180 आनंद मैरिज हॉल मैं रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने की मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री अजय यादव उपस्थित हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री के बातों को दर्जनों कार्यकर्ताओं के बीच समझाते हुए कहा कि इस साल भारत आजादी के 75 वर्ष पूरा किया हर घर तिरंगा अभियान को कोई नहीं भूल सकता। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री हम सभी के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न महान कवि अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती समारोह को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया सर्वप्रथम सामूहिक रूप से अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई तत्पश्चात भारत माता की जय का नारा लगाया गया अटल जी के बातों को समझाते हुए भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा ने कहा कि पोखरण में परमाणु परीक्षण करके उन्होंने विश्व में भारत का मान बढ़ाया बाजपेई जी के कविता को याद दिलाते हुए श्री ओझा ने कहा कि। , क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत, कर्तव्य पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही, वरदान नहीं मांगूंगा, हो कुछ भी पर हार नहीं मानूंगा, उन्होंने यह भी बताया कि वे अज्ञात शत्रु के नाम से भी जाने जाते थे अंत में सभी लोगों के बीच मिष्ठान प्रसाद बांटा गया मौके पर प्रदेश मंत्री अजय यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ओझा, चिकित्सा मंच के जिला अध्यक्ष डॉ नवीन नटराज, प्रखंड महामंत्री सोनू सिंह, उदय कुशवाहा, मंत्री अनिल सिंह, अमित राज सिंह, अभिषेक सिंह, राजू गुप्ता, धीरू सिंह, नवल मिश्रा, रवि प्रकाश समेत अन्य लोग उपस्थित हुए