रिपोर्ट ;- वारिस अली , गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग , जीविका , मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के तत्वधान में सासाराम रेलवे स्टेशन, धर्मशाला चौक,पोस्ट ऑफिस गोलंबर समाहरणालय, करगहर मोड़, प्रभाकर मोड़ कार्यालय, नगर थाना आदि होते हुए पुन: फजलगंज स्टेडियम के प्रांगण में प्रभात फेरी समाप्त हुआ ।
प्रभात फेरी के माध्यम से नशा मुक्त बिहार का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,शिक्षा विभाग, जीविका , मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी गण के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्रा उपस्थित थे ।
