इंग्लैंड के बॉक्सर को हराने वाले रोहतास के युवा श्याम नंदन को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया



रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 


शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश सिंह के द्वार  सासाराम  करन सराय मोहल्ला निवासी युवा एमoएफoएनo- 10 में इंग्लैंड के बॉक्सर ऋचर्ड  एलेग्जेंडर मनर्श को 

 दुबई के  नॉकआउट में हराकर विजेता बने श्यामनंदन जी को अंगवस्त्र, पुष्पगुछ एवं शाहाबाद महोत्सव पत्रिका को देकर सम्मानित किया Iअखिलेश सिंह ने बताया कि  बिहार के गौरव श्याम नंदन को पुरस्कृत होना पूरे बिहार के वासियों के लिए गर्व की बात है  हमारे घर का बेटा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत दिलाई है,लेकिन बिहार सरकार इतनी उदासीन है कि घर के बेटा को एक बधाई तक नहीं दिया I लोकल स्तर पर भी सामाजिक लोगों को आगे आना चाहिए I  स्थानीय  किसी ने एक शुभकामना तक नहीं दिया I शिक्षक नेता अमित राठौर ने बताया कि सभी युवाओं के लिए एक मार्गदर्शन के रूप में देखा जा रहा है सारे युवाओं की जीत मानी जा रही है I उनसे मिलकर हम  अपने आप को गौरवान्वित समझ रहे हैं Iअखिलेश सिंह  के साथ अमित राठौर, संजय कुशवाहा ,अंकित वर्मा और  राहुल कुमार ने सम्मानित किया I