रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले के सासाराम शहर के पुरानी जीटी रोड पर स्थित पायलट बाबा धाम बिहार में भगवान शिव के सबसे ऊंची 111 फीट प्रतिमा का सोमनाथ मंदिर में सोमवार को योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव ने लोकार्पण किया। इस भव्य प्रतिमा को बनाने में 5 बरस लगे । इस लोकार्पण समारोह में बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में गजवा- ए- हिंद नहीं चलेगा । सिर तनसे जुदा वाले को ठीक करने के लिए मोदी जी और अमित शाह की जोड़ी काफी है । विश्व में सिर्फ अब योग का जादू चलेगा । आने वाले 10 15 वर्षों में दुनिया योग के मार्ग पर चलेगी यह है सनातन धर्म की विजय यात्रा। इस अवसर पर अखाड़े के महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर आचार्य अवधेश नारायण गिरी ,पंचायती अखाड़ा निरंजन आचार्य, कैलाश नाथ गिरी, अर्जुन पूरी, स्वामी चित्यानंद सरस्वती एवं कई संतों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ,छेदी पासवान बिहार सरकार के मंत्री मुरारी गौतम समेत कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहे। मंदिर और प्रतिमा का निर्माण पायलट बाबा ने कराया है । यह अपने निर्माण काल से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा । शिव प्रतिमा पर लगी त्रिशूल की लंबाई 60 फीट है तथा प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित है।
.jpg)