रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिला वरिष्ठ नागरिक संघ की मासिक बैठक मगध हाउस के भवन में की गई संघ के उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सेवानिवृत्त अभियंता ने लावारिस कुत्तों के आतंक के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों को हो रही परेशानी पर विशेष चर्चा की गई उन्होंने कहा कि चित्र में लावारिस कुत्तों की रोज जनसंख्या बढ़ रही है विद्यालय जाने वाले छात्रों एवं वरिष्ठ नागरिक तथा कूड़ा चुनने वाले लोगों को जख्मी कर रहे प्रशासन को इसकी सूचना देकर यथाशीघ्र लावारिस कुत्तों को धरपकड़ करते हुए वन विभाग के हवाले करना उचित होगा वरिष्ठ नागरिकों ने इसके संबंध में स्थानीय अनुमंडल प्रशासन एवं जिला अधिकारी रोहतास को पत्र देकर यथाशीघ्र जनमानस को जख्मी होने से बचाने तथा लावारिस कुत्तों को वन विभाग के हवाले करने की मांग किया है उक्त बैठक में अध्यक्ष लालजी प्रसाद सचिव दुखराज महतोश्री लाल बिहारी सिंह पेंशनर समाज के सचिव श्री जगदीश सिंह कोषाध्यक्ष श्री जगदीश लाल इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे
.jpg)