रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले में माता देवरानी अस्पताल डेहरी ऑन सोन के
प्रख्यात चिकित्सक एवं जदयू नेता डॉ निर्मल सिंह के होनहार पुत्र डॉ आनंद प्रकाश चिकित्सक एवं सर्जन एनएमसीएच जमुहार एवं उनके मित्र सहयोगी रिश्तेदार समेत चार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हृदय को झकझोर ने वाली स्थिति में हो गई जिसका गम आम लोगों पर छा गया और परिवार के लोग आज भी काफी गमजदा स्थिति में रह रहे हैं घर परिवार रिश्तेदारों की सारी खुशियां समाप्त हो चुके हैं इस तरह की दुर्घटना आवागमन में कब किसके साथ में हो जाए कहना मुश्किल है इस खबर को चलाने वाले कुछ सिरफिरे लोग राजनीतिक एवं जातीय दोष के कारण अच्छाई को दरकिनार कर मजा ले रहे हैं ऐसा नहीं होना चाहिए दुख की घड़ी में जले पर नमक छिड़कना मानवता को शर्मसार करने वाली बात है जदयू के प्रवक्ता एवं जन जागृति मंच के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि
B m w कार दुर्घटना में चार नवजवान दोस्तों की विभत्स मौत हो गई है , सगे संबंधियों के अलावे पूरे शाहाबाद में मातम छा गया, लोग मर्माहत हैं, इस बीच एक फेसबुक विडियो पर टीवी चैनल वाले तथा कुछ गोदी पत्रकार रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी की गलती और एक्सप्रेसवे पर गलत तरीके से भारी कंटेनर गलत दिशा में कैसे घुसा इसपर चर्चा नहीं कर रहे सिर्फ़ चर्चा कार के स्पीड पर कर रहे हैं, जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है , और बताने की कोशिश हो रही है कि सिर्फ चारो नौजवानों की गलती से दुर्घटना हुई है, लेकिन मैं प्रेस के माध्यम से लोगों को बताना चाहता हूं कि,
पहली बात की जो इन्सान कार को चला रहे थे वो किसी परिचय के मोहताज नहीं थे डाक्टर आनंद प्रकाश बेहतरीन सर्जन डॉ निर्मल सिंह जी के पुत्र थे, दो रिश्ते में तथा एक दोस्त थे सभी व्यवहारिक थे, टीवी न्यूज चैनल ऐसे दिखा रहा है जैसे की वो सरफिरे थे, मत करो ऐसा कहीं तुम लोगों के बच्चे भी तो रोड पर गाड़ी चलाते हुए हाइवे पर रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी की गलती से कुछ हो हो न जाए और रोना आ जाए? सचाई तो यह है कि एक बेहतरीन सर्जन डॉक्टर आनंद प्रकाश वो अन्य साथियों की मौत हाईवे की गलत कामों एवम् रोड कंस्ट्रक्शन वर्क के चलते दुर्घटना हुई है तो केस दर्ज कराया जाएगा जी, यदि विडियो पर टीवी चैनल वाले चर्चा करते हैं तो सुनो ना समय 1.47 पर आजमगढ़ और कार दुर्घटना घटी समय 3.30 पर सुल्तानपुर,
विडियो पर कार के स्पीड मान लो 200घंटा प्रति किलो मीटर दौड़ रही थी तो कार लखनऊ से आगे बढ़ गई होती। इस बात पर क्यों नहीं चर्चा करते, अप में कंटेनर कैसे घुसा, और जिस रोड पर एरोप्लेन उतारा जा सकता है उसपर indication bord क्यों नहीं लगा था, यही नहीं जिस रोड पर घंटो मिनट में मरम्मत कार्य किया जा रहा हो तो वहां रोड दबा हुआ ऊंचा खाला क्यों था? जनता को जानने को हक है कि आखिर b m w कार कहां चलने वाली कार है जो व्यक्ति अभी तक नहीं जानते की एक्सप्रेसवे पर ही लोग अपनी गाड़ी को रफ्तार देते हैं, गली गुचे में तो नहीं चला सकते हैं, अंत कहना है कि टीवी चैनल वाले चर्चा करते हैं तो आप मेरी हमलोगों भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद कर डॉक्टर आनंद प्रकाश की काबिलियत पर चर्चा करो और बताओ कि वो चिकित्सा जगत में सर्जन के रूप में एक सितारा थे, बेहतरीन व्यक्ति मृदुभाषी, हेल्पफुल व्यक्ति थे जो नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी योगदान दे रहे थे, कितने गरीबों को मुफ्त में इलाज किया ऑपरेशन किया इसकी चर्चा करो न भाई जी पूंजीपतियों ठिकेदारों के कहा बातों पर मत जाओ, उनका स्वागत न्यायालय में याचिका दायर कर किया जाएगा अभी उनके परिवार वालों को सदमें से उबरने तो दिजिए, आपलोगों को इतनी जल्दी क्यों है, धैर्य रखें न्यूज देंगे चलाएगा न इतना याद रहे कि गलती हाइवे पर खराब स्थिति में सिस्टम है रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी सिर्फ गाड़ी चलाने वालों को नहीं दे सकते। उक्त घटना को लेकर कुशवाहा समाज के लोग जगह-जगह सॉक्स व्यक्त करते हुए मृतक चिकित्सक आनंद प्रकाश के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं तथा यह भी कहा जा रहा है कि जो लोग इस खबर को किसी दुर्भावना से ग्रसित होकर चल आए हैं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे
.jpg)