पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किया गया



रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्व.रामविलास पासवान का द्वितीय पुण्यतिथि सुवरा गाँव में विकास पासवान  के आवास पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया गया.इस अवसर पर सम सोसाइटी ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष  गिरिजा धारी पासवान ने स्व.रामविलास पासवान के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते कहा कि रामविलास जी ने हरेक भारतीय समाज के लोगों के लिए सराहनीय कार्य किया .दूरसंचार मंत्रालय के मंत्री रहते हुए कहा था कि मैं मोबाइल को टोकरी में बिकवा दूंगा. जो आज सत्य साबित हुआ. सवर्णों के दस प्रतिशत आरक्षण दिलवाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया. वे हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से रिकार्ड वोट से जीत हासिल कर विश्व गिनिज बुक में नाम दर्ज करवाने वाले भारत के पहले सांसद बने.भारत सरकार के द्वारा उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित कर उनका नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया. ये उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.ऐसे महान विभूति को कोटि कोटि नमन है.इसके अलावे विकास पासवान, डा.संजय पासवान, जनार्दन पासवान, पूर्व मंत्री,बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन, राजकुमार पासवान, विंध्याचल पासवान ने भी अपने उदगार व्यक्त किए. 

      इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह, जय प्रकाश पासवान, दीपक कुमार कुशवाहा,अजय पासवान  अशोक पासवान  मनु पासवान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित हुए.