रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सबल एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ,जमुहार के संयुक्त तत्वावधान में सासाराम स्थित मंगला भवन में स्वैचिछक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर रक्त वीरों को उनके पुनीत कार्य के लिए प्रमाण पत्र एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर वायु सेना के अवकाश प्राप्त वारंट ऑफिसर जगन्नाथ सिंह ,सार्जेन्ट हरिहर सिंह एवं गोपाल सिंह उपस्थित होकर रक्त वीरों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सासाराम रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर पी के रावत ने भी रक्त वीरों के सम्मान में मोटिवेशन वक्तव्य दिया तथा उन्हें सम्मानित किया ।सबल के प्रमुख संचालकों में गुंजन सिंह, सौरव कुमार आदि ने सभी रक्तदानियों को रक्तदान स्थल तक बुलाने एवं रक्तदान के बाद उनका सहयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से सभी रक्तदानियों को हेलमेट प्रदान किया गया। सबल के संचालकों ने बताया कि रक्तदान के प्रति संस्था समर्पित है तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इसके लिए जागरूक करने का कार्यक्रम हमेशा चलाया जाता रहता है। इसी का परिणाम है कि 80 लोगों ने रक्तदान करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
