रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के छात्र छात्राओं को शिक्षा में विकास के लिए सभी तरह का सहयोग देना मेरा पहला लक्ष्य होगा और भारत सरकार की योजना स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अपने वार्ड की जनता को जागरूक करूंगा तथा सभी तरह के विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर जनहित का कार्य करूंगा उक्त बातें (वार्ड 22 पार्षद पद ) प्रत्याशी एवं समाजसेवी मुहम्मद असमद हबीब उर्फ राजा बाबू ने सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से कहा. ईदगाह मुहल्ला वार्ड नम्बर 22 निवासी मुहम्मद असमद हबीब ने पर्चा दाखिल करने के बाद अपने समर्थकों के साथ जन संपर्क करते हुए कहा कि वार्ड में जितने दसवीं/ बारहवीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा/ शिक्षा संस्थानो में प्रवेश, सही करियर की सलाह, स्कॉलरशिप आदि में छात्र छात्राओं को पूर्ण सहयोग देकर
ऑनलाइन फार्म भरने के लिए कैफे की व्यवस्था देंगे। सभी सुविधाएं अपने वार्ड नंबर 22 के निवासियों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क सहायता करते रहेंगे आज शिक्षा में विकास करने की बेहद जरूरत है और युवा वर्ग को सहयोग करने से कल उनका भविष्य उज्जवल होगा वैसे नौजवान अपने शिक्षा को पूर्ण कर स्वावलंबी बनेंगे
इतना ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सभी अनुदान राशि को वार्ड के जनता तक पहुंचाएंगे। वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ केंद्र व राज्य सरकार के सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचायेंगे। आवास, पेंशन, राशनकार्ड ,आयुष्मान कार्ड जैसी आदि कई सुविधा जो जनता को जानकारी के अभाव में नहीं मिल सका है उसका लाभ हम यथासंभव उन्हें देने का कार्य करूंगा
वार्ड के सभी क्षेत्रों का विकास सुन्दर व स्वच्छ बनाने की पुरी जिम्मेदारी व सहयोग मेरी प्राथमिकता होगी गरीब असहाय परिवार के पढ़ने की इच्छा रखने वाले को यथासंभव विद्यालय तक पहुंच जाऊंगा तथा गरीब परिवार के घर में बच्चियों की शादी के मौके पर उनके लिए आर्थिक सहयोग भी करूंगा इसलिए कि आज दहेज प्रथा के चलते बहुत से परिवार अपने घर में बच्चियों की शादी करने से बेबस बनी है मोहम्मद अहमद हबीब उर्फ राजा बाबू के सहयोगियों में मुख्य रूप से मुहम्मद असलम, मुहम्मद जावेद, विक्रम कुमार, नसीम अंसारी, अमजद हुसैन, हबीबुल रहमान, अनीश खां, नसीम अख्तर, जयप्रकाश कश्यप, रामप्रवेश सिंह, रामनरेश सिंह, सहित सैकड़ों वार्ड के लोग उपस्थित थे
