रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी द्वारा चलाया गया जन जागरूकता अभियान।


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

रेलवे सुरक्षा बल  के अधिकारी व जवान साथ राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन के अधिकारी एवं जवानों द्वारा डेहरी ऑन सोन स्टेशन के प्लेटफार्मो, विश्रामालय तथा यहां से गुजरने वाली गाड़ी संख्या- 12801अप,12397अप,13306, 03382  में  जनजागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान यात्रियों के बीच लाउडहेलर के माध्यम से रेलवे सहायता संख्या-139 के बारे में बताया गया साथ ही साथ यात्रा के दौरान किसी भी अजनबी से मेलजोल ना बढ़ाने ,रेल के छत ,पायदान एवं दरवाजे पर खड़ा होकर यात्रा न करने, रेल पटरियों को पार ना करने एवं यात्रा के दौरान अलार्म चैन पुलिंग न करने के संबंध में एवं यात्रा के दौरान बाल तस्करी से संबंधित किसी मामले के बारे में रेल प्रशासन को अवगत कराने बाबत भी जागरूक किया गया।