रिपोर्ट ;- वारिस अली , गौतम शर्मा
वारिस अली
पढ़ाई के लिए दिल में जुनून हो तो लगन और मेहनत जरूर कामयाबी दिलाती है इसका जीता जागता मिसाल कोपल सिंह ने काम किया है कोपल चिकित्सालय कैनाल रोड के वरिष्ठ चिकित्सक श्री अशोक कुमार सिंह एवं चिकित्सक श्रीमती स्नेह लता सिंह ने बताया कि मेरी पुत्री
प्रथम प्रयास में ही मेडिकल नीट 2022 का परिणाम निकालने में कामयाबी हासिल की है जिसके चलते हम लोगों का सम्मान बढ़ा है सुश्री कोपल सिंह ने परीक्षा में 720 में 624 अंक लाकर अपने परिवार के साथ ही डेहरी शहर का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री के द्वारा सफलता हासिल करने से शहर के लोगों में काफी उत्साह है। शहर के लोगों के साथ बाहर रहने वाले लोगों का बधाई संदेश आने का तांता लगा हुआ है। इस सफलता पर कौशलेंद्र कुशवाहा, अजय कुमार, पूर्णमासी सिंह,ई लक्ष्मण सिंह, लाल बिहारी सिंह, बिन्देसरी सिंह,उदय सिंह,बिरेन्दर सिंह, शिवकुमार सिंह,अशोक सिंह,सुनिल सिंह,राम प्रसाद सिंह, उर्मिला देवी,किरण देवी के साथ अन्य लोगों ने कोपल सिंह को अपनी तरफ से और समाज की ओर से उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना किया है
.jpg)