रिपोर्ट :-मो वारिस अली /मो तस्लीम/गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
डिहरी नगर परिषद के अधिकांश मतदाताओ की राय है कि अबकी मुख्य पार्षद संघर्षशील और जनता के हित में काम करने वाली को चुनना है! शिक्षित ही हो और जनता को हानि पहुचाये तो ऐसे मुख्य पार्षद किस काम ? मुख्य पार्षद ऐसी हो जो जनता को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संघर्षशील होनी चाहिए । जनताके हक और अधिकार के लिए हमेशा खड़ा होना चाहिए। ऐसा ही मुख्य पार्षद की दरकार है,डिहरी शहर को।
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद ,इस चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मे मैदान में है। जिनमे दो स्नातक ,शेष छः में तीन इण्टर ,दो नन मैट्रिक तथा एक साक्षर है। ज्योति कुमारी और आरती कुमारी (30 वर्षीय) स्नातक है। वही शशि कुमारी,रूबी गुप्ता और पिंकी कुमारी इण्टर तक शिक्षा ली है। सरिता देवी और किरण देवी दोनों नन मैट्रिक है। महजबीन परवीन एकलौती साक्षर प्रत्याशी है।
कुछ मुख्य पार्षद प्रत्याशी अपने -अपने समर्थको के साथ नगर के हर वार्ड में दौरा कर रही है.और वोट मांग रही है। वोट क्यो दे? सवाल पर कहते है, विकास करेंगे। क्या -क्या जनहित के लिए सोचा है ? यह पता ही नहीं है। वही वार्ड दौरा के दौरान यह भी देखने में आ रहा है कि महिला प्रत्याशी कम और उनके पति बढ़ -चढ़ के विकास का भूमिका बांध रहे है। कहीं -कहीं तो केवल प्रत्याशी के पति ही नज़र आ रहे है। नगर परिषद किन -किन समस्याओ से झूझ रहा है,इसका कोई भी आकलन इनके पास नहीं है.! इनके पास ना ही कोई मुद्दा है और ना ही डाटा,केवल हम विकास करेंगे कहते चल रहे है। क्या है सोच ?डिहरी नगर के लिए। मुख्य पार्षद को क्या अधिकार है नगर परिषद में,इसका भी प्रत्याशिओं में जानकारी नहीं है।
मतदाताओं की माने तो अबकी डिहरी नगर को मजबूत और जनता का हर समस्या का ख्याल रखने वाली तथा उनके समस्या का हल दिलाने वाली प्रत्याशी मैदान में है। मतदाताओं ने कहा इस बार नहीं चूकना है ,अगर समर्थवान प्रत्याशी को नहीं चुना गया तो,आने वाले पांच साल तक लूट खसोट और जारी रहेगा । जानकारी चाहा ये कौन है ? तो मतदाताओ ने खुल कर नहीं बताया। कहा पिछली बार वो सेकण्ड में थे। अबकी एक नंबर पर है। मतदान 10 अक्टूबर को है,और जीत का सेहरा मतदाता उनको ही पहना चुके है। नगर के सभी वार्ड में अधिकांश मतदाता उनके ही पक्ष में नज़र आ रहे है। अभी नहीं तो कभी नहीं की बात कह रहे है। नगरवासिओ का कहना है कि गुड्डू चंद्रवंशी हर समय किसी के भी दुःख -सुख में शामिल रहते है। इस बार मुख्य पार्षद का पद हम सभी इन्हे ही सौप रहे है। इस बार नगर परिषद में मतदान का गणित बहुत ही अंदर चल रहा है मतदाता बिल्कुल खामोश होकर सबकी सुन रहे हैं उन्हें किस को विजई बनाना है उसके लिए तैयार हो चुके हैं सूत्र बताते हैं कि ऐसे बहुत से प्रत्याशियों में भी चेयरमैन के रूप में चर्चित नाम सुनकर खामोशी बन गई है लेकिन विपक्षी बहुत लंबी योजना बना रहे हैं इस अभियान में कई नए चेहरे को लाकर उनके जाति का वोट काटने के लिए तैयारी चल रही है वैसे अभी दुर्गा पूजा के कारण सभी लोगो की गाडी धीमी हो गई है