रिपोर्ट ;- वारिस अली,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान, वारंट/इस्तेहार/कुर्की का त्वरित निष्पादन, सभी वांछित/फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने, अवैध खनन/परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने, विधि व्यवस्था संधारण तथा संचिकाओं के बेहतर संधारण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों का मनोबल बढ़ाया गया एव उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है तथा लापरवाही बरतने वालों को दण्डित किया जा रहा हैl निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी, थानाध्यक्ष Tilothu तथा Tilothu थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं चौकीदार उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त Tilothu थाना पर आए आम जनों की समस्याओं को सुना गया तथा तत्काल निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया l
