रपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
अनुमंडल पदाधिकारी, डिहरी के सभा कक्ष में मतदाताओ का आधार टैगिंग कार्य में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ एक सप्ताह के अंदर मतदाताओं के आधार टैगिंग का कार्य शत प्रतिशत संपन्न करें, शत प्रतिशत संपन्न नहीं किए जाने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी डिहरी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डिहरी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डिहरी भी शामिल थे।
