उप विकास आयुक्त, रोहतास द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई।


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

उप विकास आयुक्त ने अपने अधिकारियों के साथ बैठक में निम्नलिखित निर्देश दिए

 जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग से समन्वय बनाते हुए  दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित करना सुनिश्चित करें।

  प्रखंड स्तरीय जांच एवं रात्रि विश्राम अनुश्रवण शिविर मैं जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निदेशक के अनुपालन की समीक्षा की गई एवं इस क्रम में प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

 प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक  के sixth phase (चरण) नियोजन एवं  स्वास्थ्य अनुदेशक के नियोजन की समीक्षा की गई।

साथ ही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं लंबित न्यायालय वादों की भी समीक्षा की गई।