रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रेल निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम ने जारी प्रेस बयान में बताया
की रेलवे के सोन ब्रिज से अज्ञात चोरों द्वारा रेलवे का OHE तार काटकर चोरी कर लिया गया था जिससे कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ था।इन अज्ञात चोरों की धर पकड़ हेतु वरीय अधिकारियो के निर्देश पर उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद,स. उप. निरी. मनोज कु. चौधरी,प्र.आ. अनिल कुमार सिंह,प्र.आ. बी.बी.मिश्रा,आ. राकेश कुमार सिंह,आ. अनिल प्रसाद साथ अoआooशा गया के स.उप. निरी.अनिल कुo चौधरी, प्र. आ. सुभाष चंद्र सिंह एवं स्टॉफ एवं अoआooशा/डी.डी.यू. के स.उप. निरी. सतीश कु. सिंह,प्रoआo पवन कुमार की एक विशेष टीम बनाई गई और अपराधियों के धर पकड़ हेतु आस पास के इलाकों में मुखबीरों को सक्रिय किया गया। मुखबिरों के अग्रसारित सूचना पर OHE चोरी में संलिप्त 01)अर्जुन चौधरी,पिता-नंदू चौधरी तथा 02)उपेंद्र चौधरी , पिता-मुरली चौधरी दोनों निवासी-केशव मार्केट कोचार थाना-बारुण,जिला-औरंगाबाद को रंगे हाथ पकड़ा गया पकड़ा गया एवं इनके निशानदेही पर मामाले के चोरित OHE तार को खरीदने एवं अपने कबाड़ दुकान में रखने के अपराध में कंचनपुर एवं सरिस में कवाड़ दुकान के मालिक-01)सुरेंद्र कुमार गुप्ता,पिता-स्वo सूर्यमुखी साह, ग्राम-कंचनपुर,थाना-सासाराम, जिला-रोहतास एवं 02)विश्वकर्मा कुमार सोनी पिता मनोज कुमार सोनी,ग्राम-सिरिस,थाना-बारुण,जिला-औरंगाबाद नाम के दो कबाड़ संचाकों को गिरफ्तार किया गया।विधिक कार्यवाही के बाद सभी को माननीय न्यायालय रेलवे गया भेजा गया। जिन्हे माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
