पानी के झमाझम से नगरवासी हुए बेदम जलजमाव के बदबू बरकरार नगर परिषद बना लाचार


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

डेहरी आन सोन डालमियानगर नगर परिषद में नगरवासी नालियों के गंदे जलजमाव से बदबूदार सुगंध से लाचार हो गए हैं बहुत से लोग वायरल बुखार एवं चर्म रोगों से ग्रसित होने लगे हैं मुख्य समस्या आवागमन को लेकर बढ़ गई है किसी भी गली में आप पैदल चलने से परहेज करेंगे नाली और सड़क दिखाई नहीं पड़ रहा है सड़क में नाली है या नाली में सड़क अच्छा नहीं है मोहन बीघा के लोग कई महीनों से नगरपालिका के बेशर्मी का दुख झेल रहे हैं व्यवसाय मंडी के बाद भी मंदी  से लोग अभाव में तरस रहे हैं भीषण गर्मी होने के बाद झमाझम बारिश कुछ देर तो हुआ इसके बाद गली से बाजार तक जाना मुहाल हो गया मोहन बीघा के  दुकानदार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ जिला अधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा जिला अधिकारी ने स्वयं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अति शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया किंतु अधिकारी का तबादला उसी दिन हो गया और मामला अटक गया नए कार्यपालक पदाधिकारी के आगमन के बाद उनके समक्ष भी समस्या को लोगों ने रखा उन्होंने भी प्राथमिकता के तौर पर काम करने का एवं सहयोग करने का आश्वासन दिया है लेकिन धरातल पर अभी तक तिब्बत समस्या बनी हुई है दुकानदार कहते हैं कि करोड़ों रुपया नगर परिषद पानी की तरह खर्च किया है कमीशन एवं लूट के चक्कर में वर्षों से बोर्ड लगाकर चमके हुए  हुए चीजें को चमका  कर नल जल योजना में लूट मचा कर पैसे का बंदरबांट किया गया है शहर में नगर भवन दुर्दशा में  है जखी बीघा डॉक्टर बीएन राय के घर के पास महीनों से नाला का काम धीमी गति से हो रहा है सड़क जाम की स्थिति बन जाती है जखी बीघा पुल के नीचे नाला गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है इसकी जानकारी अनुमंडल प्रशासन को भी है मगर नगर परिषद के क्रियाकलापों की जांच करने की  एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जिला अधिकारी को भी फुर्सत नहीं आम जनता टेक्स मजबूरी बस देने को विवश है नगर परिषद क्षेत्र के निवासी समाजसेवी प्रबुद्ध जनों ने जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार से मांग किया है कि देहरी नगर परिषद के क्रियाकलापों का जांच अति शीघ्र किया जाए इससे आम जनता को राहत मिलेगा