स्वर्गीय माताजी अचकी देवी के पुण्यतिथि पर भव्य सत्संग का आयोजन÷ पवन झुनझुनवाला





रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री पवन झुनझुनवाला स्वर्गीय माता जी के पुण्यतिथि पर भव्य रुप से सत्संग का आयोजन किया जाएगा इसमें जिला एवं अंतर जिला के मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य उपस्थित होंगे यह जानकारी देते हुए वेद शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर भक्तजनों को भक्ति में शामिल होने का आमंत्रण है

 माताजी स्वर्गीय आचकी देवी की पुण्य तिथि पर सत्संग आयोजित किया गया है ।  सभी सत्संगी भाई एवं इष्ट मित्रों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम स्थल झुनझुनवाला वाटिका स्टेशन रोड डेहरी ऑन सोन में रखा गया है यह जानकारी श्री पवन झुनझुनवाला अध्यक्ष बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शाखा  डेहरी  डालमियानगर सह अध्यक्ष महर्षि मेंही ध्यान योग आश्रम डेहरी  डालमियानगर ने देते हुए बताया कि सभी कार्यक्रम सोमवार प्रातः 7:00 से अपराहन 2:00 किया जाएगा  जिसमें गुरु महाराज जी के उपदेश होंगे               

  श्री आशुतोष बाबा एवं श्री गुरु प्रसाद बाबा जी के सानिध्य मे होगा जिसमें प्रेमी भक्तजन आनंदित होंगे अंत में प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी भव्य रूप से किया जाएगा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में वेद शर्मा चंदन कुमार गुड्डू चंद्रवंशी इत्यादि शामिल है