रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
जैन काॅलेज में अमृत महोत्सव और कौमी एकता कान्फ्रेंस
अब्दुल क़ैयूम अंसारी जयंती के दूसरे दिन स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में विभागाध्यक्ष डॉ अलाउद्दीन अंसारी अज़ीज़ी की अध्यक्षता में " आज़ादी का अमृत महोत्सव और कौमी एकता कान्फ्रेंस " सम्पन्न हुआ जिस का औपचारिक उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ गुरुचरण सिंह ने किया. कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के रसायन शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ राम तवकया सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष प्रो (डॉ) कृष्ण मुरारी सिंह और शंकर कैमूरी, पूर्व कार्यक्रम अधिशासी, आकाशवाणी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. उक्त कार्यक्रम में डॉ रंजीत सिंह एवं डॉ विजय कुमार की विशेष उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिया.
प्रधानाचार्य गुरुचरण सिंह ने कहा कि अमृत महोत्सव के मौके पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की हिफ़ाज़त के प्रति हम वचनबद्ध हैं.
