रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
डालमियानगर नगर परिषद द्वारा वर्ष 2012 से बढ़ती हुई टैक्स वसूल किया जा रहा है जिसे लेकर आम जनता एवं शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था माननीय विधायक फते बहादुर सिंह ने विधानसभा में नगर परिषद द्वारा मनमानी बढ़ा दर पर होल्डिंग टैक्स वसूलने का तारांकित प्रश्न संख्या 732 के माध्यम से विधानसभा में उठाया विधायक फते बहादुर सिंह द्वारा अपने प्रश्नों में नगर विकास मंत्री एवं नगर विकास आवास विभाग से प्रश्न पूछा गया कि क्या विभाग द्वारा वर्ष 2013 में बढ़े हुए टैक्स को वसूली पर रोक लगाते हुए पुरानी दर पर टैक्स वसूलने का निर्देश दिया गया है अगर यह बात सत्य है तो डेहरी डालमियानगर नगर परिषद बड़े हुए दर पर होल्डिंग टैक्स कैसे वसूल रही है आपको बता दें कि नगर विकास आवास विभाग ने वर्ष 2012 में होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी की थी परंतु जनमानस के परेशानियों को देखते हुए विभाग ने वर्ष 2013 में सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों को वर्ष 2007 के पुराने दर पर होल्डिंग टैक्स वसूलने का निर्देश दिया था परंतु डेहरी डालमियानगर नगर परिषद द्वारा विभाग के आदेशों को दरकिनार करते हुए नए दर पर होल्डिंग टैक्स वसूले जा रहे थे नगरपरिषद शहर वासियों से उनके होल्डिंग टैक्स कई गुना अधिक टैक्स वसूल रहा था टैक्स कम करने के एवं पुराने दर पर ही वसूली करने को लेकर शहर के लोगों द्वारा कई बार आंदोलन किया गया परंतु नगर परिषद मनमानी टैक्स वसूल करता रहा जनता की आवाज पर एक नहीं सुनी और शहर के लोगों पर दबाव बनाते हुए होल्डिंग टैक्स वसूलने का कार्य करने लगी जनमानस के हित को ख्याल रखते हुए विधायक फते बहादुर सिंह बिहार विधान सभा में ताराकित प्रश्न उठाया जिसके जवाब स्वरूप नगर विकास मंत्री ने यह स्वीकार किया कि विभाग द्वारा पत्रांक में पुराने दर पर ही होल्डिंग टैक्स वसूलने का निर्देश दिया गया था परंतु डेहरी डालमियानगर नगर परिषद में नए टैक्स वसूलते आ रही है विभाग द्वारा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कई स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वर्ष 2007 के दर पर ही होल्डिंग टैक्स वसूलने का कार्य करें विधायक फते बहादुर सिंह ने बताया कि नगर परिषद द्वारा अधिक टैक्स वसूलने जाने से शहर के सभी लोग परेशान थे तथा उन्होंने अधिक राशि जमा करनी पड़ती थी जबकि उसके अनुसार नगरपरिषद शहर वासियों को कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा पाती है जनमानस को ध्यान में रखते हुए विधानसभा में प्रश्न किया गया जिसके आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग ने पत्र जारी करते हुए पुराने दर पर निर्धारित होल्डिंग टैक्स वसूलने का निर्देश दिया है परंतु नगर परिषद जिन लोगों से अधिक होल्डिंग टैक्स प्राप्त कर लिया है उन लोगों का राशि समायोजित करें या उसे वापस करें विधायक द्वारा विधानसभा में प्रश्न उठाने एवं नगर विकास द्वारा पुराने दर पर टैक्स वसूलने का निर्देश दिए जाने पर राजद नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी प्रखंड अध्यक्ष शिवपूजन शास्त्री युवा प्रधान महासचिव दीपक चंद्रवंशी राजद के वरिष्ठ नेता जय नाथ वर्मा मुकेश यादव जिला महासचिव श्री भगवान यादव वार्ड अध्यक्ष लवजीत कुमार धनजी पासवान धनंजय सिंह नगर महामंत्री प्रकाश पासवान सहित अन्य ने साधुवाद दिया है
