बस दुर्घटना में बीएसएफ जवान की मौत ,एक दर्जन घायल




रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के  दहीआड़ी गांव के समीप वसंत विहार में शुक्रवार की रात एक बस  अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बीएसएफ  के एक जवान की मौत हो गई । जिसमे कोई एक दर्जन लोग घायल हो गए । जिन्हें इलाज  हेतुअस्पताल भेजा गया है। मृतक  बीएसएफ  जवान दहीआड़ी गांव के सुरेंद्र यादव के पुत्र 25  वर्षीय अजीत कुमार यादव बताया जाता है। घायल जवान की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया था । जिसकी मौत रास्ते में ही हो गई। पूरा गांव में मातम पसरा हुआ है परिजनों ने बताया की वक्त 2021 में बीएसएफ जवान अजीत की जॉइनिंग हुई थी । उसके बाद ट्रेनिंग एवं पोस्टिंग के बाद वह छुट्टी पर घर आया था। जिसकी पोस्टिंग अभी जोधपुर में  हुई थी। 


घटना के बारे में  बताया जाता है कि  बीएसएफ जवान छुट्टी में अपने गांव आए थे ।वही अपनी नौकरी लगने की खुशी में जवान द्वारा  अपने  परिवार एवं गांवों को लोगों को लेकर तिलौथू  प्रखंड के तुतला   भवानी धाम पूजा अर्चना एव दर्शन हेतु ले गए थे।  वापसी के दौरान गांव के समीप  बस अनियंत्रित होकर चाट में  पलट गई। जिस पर सवार बीएसएफ जवान समेत करीब दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया।

 काराकाट थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया की शुक्रवार की देर रात दहीआड़ी गांव के बसंत  बिगहा के समीप असंतुलित होकर बस पलट गई। जिसकी सूचना मिलते  ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। करीब एक दर्जन घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही गंभीर रूप से घायल बीएसएफ जवान अजीत कुमार को बेहतर इलाज हेतु बाहर भेजा गया शनिवार की सुबह सूचना मिली की इलाज के दौरान बनारस ले जाने के क्रम में रास्ते  में ही अजीत कुमार यादव की मौत हो गई।