एसडीएम के नेतृत्व में अवैध बालू लदा 60 ट्रेक्टर जप्त




रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

 डेहरी स्थित कोल डिपो में पुलिस ने बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदा 60 से अधिक ट्रैक्टर को जप्त किया है। इस दौरान माफियाओं ने पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। डेहरी के. अनुमंडल पदाधिकारी  समीर सौरभ के नेतृत्व में कोल डिपो में बालू माफियाओं पर पुलिस कार्रवाई करने गई थी। तभी माफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की लेकिन गनीमत यह रही कि पुलिस की जान बच गई ।इस दौरान पुलिस ने 60 से अधिक ट्रैक्टर बालू लदा जप्त किया है। इस संबंध में डेहरी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सभी जब ट्रैक्टर को थाना ले आई है। जिन पर  कार्रवाई की जा रही है