ई हाउ वे.. डेहरी नगरिया तू देख बाबुवा ? निकम्मा नगर परिषद सिर्फ लूटने मैं व्यस्त है





रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


नगर परिषद की घोर लापरवाही एवं निकम्मे पन की वजह से डेहरी डालमियानगर शहर हल्की बारिश होने के बाद वार्ड के नालियों में बाढ़ आ जाता है और सड़कों पर पैदल चलना बिल्कुल खतरे से खाली नहीं वाहन भी पानी में तैरने लगते  शहर का खुदरा एवं होलसेल व्यवसाय के रूप में विकसित मंडी मोहन बीघा महीनों से नारकीय स्थिति में जूझ रहा है नल जल योजना से होने वाला काम पूरे सड़क को बर्बाद कर दिया नाला निर्माण कार्य की महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है जिसके वजह से सड़क जलमग्न हो चुका है कचरे का अंबार फैल चुका है इसी तरह न्यू एरिया जखी बीघा लालगंज मसूरी पुल अंबेडकर नगर स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर गली न्यू एरिया इत्यादि कई वार्ड के जनता परेशान हो चुके हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है उल्लेखनीय है कि विगत 6 महीनों से व्यवसायिक मंडी बिल्कुल बंदी के कगार पर पहुंच जाने के बाद मोहन बीघा के व्यवसाई चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के सहयोग से रोहतास के जिला पदाधिकारी से मिलने पहुंचे और उन्होंने यथास्थिति को बताया इसके बाद जिला अधिकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया है कपड़ा व्यवसाई चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य विनय कुमार सिंह ने बताया कि आधा दर्जन व्यवसाय नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से जाकर मिले उन्हें मोहन बीघा रोड के हालत का अता पता भी नहीं था स्थिति को जानकर उन्होंने कहा कि मैं शीघ्र काम करवा रहा हूं रोहतास के जिला पदाधिकारी से मिलने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के अमित कुमार वीरेंद्र कुमार सोनी शर्मा वॉच कंपनी एवं राज किशोर प्रसाद अंबुज साहू विनय कुमार सिंह जाहिद खान इत्यादि लोग शामिल थे