भक्तजनों को भगवा झंडा रिंकू सोनी के द्वारा दिखाया गया
. रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
साईं भक्त कोरोना काल के बाद इस बार सत्येन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में डेहरी से मुंबई मेल द्वारा साईं भक्तों का जत्था 51 सदस्यों का रवाना हुआ जिसमें सभी ने डेहरी रेलवे स्टेशन पर साईं बाबा का पूजा अर्चना आरती कर यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच प्रसाद वितरण कर यह शुभ कार्य किया , हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि सन 2014 से ही यह यात्रा प्रतिवर्ष साईं बाबा दर्शन के साथ अन्य तीर्थ स्थलों के लिए जाता है
जो पिछले 2 वर्षों में कोरोना काल् के कारण नहीं जा सका था इस बार बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह से लोगों को ले जाया जा रहा है यह यात्रा 14 दिवसीय होगी जो दिनांक 30.6. 2022 से शुरू होकर 14 .7. 2022 को समापन होगी यह यात्रा शिरडी धाम से शुरू होकर सनी सिगनापुर , घिणेश्वर धाम, औरंगाबाद ,नासिक ,त्रंबकेश्वर, मुंबई दार्शनिक स्थल, द्वारिकाधीश ,नागेश्वर धाम, ओखा ,सोमनाथ ,महाकालेश्वर, ओमकेश्वर, इंदौर आदि प्रमुख स्थलों पर दर्शन करते हुए पुनः वापस डेहरी को आएगी l
इस यात्रा में प्रमुख रूप से जो भी साईं भक्त जा रहे हैं उनका रहने एवं आने जाने की व्यवस्था दर्शन की व्यवस्था भक्तों के सहयोग से किया गया है.
सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि साईं बाबा की अद्भुत चमत्कारिक शक्ति है उनका बुलावा आने पर भक्तगण जिस कारण भी हो वहां पहुंचने के लिए विवश हो ही जाते हैं भक्तों की भक्ति के कारण यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से संभव हो पाते हैंl
रिंकू सोनी ने कहा कि ऐसे शुभ कार्यों के लिए हम सभी साईं परिवार के सदस्यों को हृदय से बधाई देते हैं एवं अपनी ओर से हरसंभव प्रयास रहेगा कि हर वर्ष इस तरह के पुनीत कार्यों में हम भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें रिंकू सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में आकर एक सुखद भक्ति भावकी अनुभूति प्राप्त हुई जिसे आजीवन भुलाया नहीं जा सकता
इस मौके पर उपस्थित जयप्रकाश कश्यप ने स्थानीय डेहरी रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया ,और कहा कि डेहरी रेल प्रशासन के सहयोग एवं सहायता से सभी यात्रियों को सकुशल ट्रेन में बैठाया गया इसके लिए हम सदा रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं l
सभी यात्रियों साईं भक्तों को माला एवं साईं बाबा के चिन्हित अंग वस्त्र से सुशोभित किया गया
दर्शनार्थी यात्रियों में प्रमुख रूप से राम आशीष सिंह सत्येंद्र प्रसाद, शैल देवी ,राजेश कुमार सिंह ,श्वेत प्रकाश,राजू कुमार, संजय कुमार, चंद्रावती देवी, रमाकांत सिंह, अरविंद कुमार पांडेय, धर्मावती देवी, रामजन्म यादव ,अमित कुमार ,शिल्पा कुमारी ,लीलावती देवी ,राजेश कुमार आदि सहित कुल 51 यात्रि प्रमुख रूप से है l
जयप्रकाश कश्यप ने बताया कि इस यात्रा में शामिल हुए आध्यात्मिक के जिज्ञासु सभी साईं भक्त अपनी बुकिंग अप्रैल माह में ही करा चुके थे जिसके कारण यह यात्रा सफलता तक पहुंच सका l भक्त परिवारों को
उपस्थित जितेंद्र कुमार सोनी उर्फ रिंकू सोनी ,पूर्व चेयरमैन डेहरी सुनीता देवी, जय प्रकाश कश्यप, विशाल सिंह, अंजली देवी, युवराज कश्यप, समाजसेवी अवधेश शर्मा ,तुलसी मिश्रा ,नितेश सिंह, प्रेमचंद यादव,सागर गुप्ता,ज्योति देवी, वैष्णवी कश्यप आदि की उपस्थिति में रवाना किया गया l
