टीटीई को पिटने वाले जीआरपी दरोगा गिरफ्तार हो- डीपी यादव



रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा ,वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

टीटीई ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन ईसीआरकेयू टीटीई के पक्ष में उतरी

जीआरपी बख्तियारपुर के दरोगा द्वारा जबरन सीट पर बैठने को लेकर टीटीई की पीटाई का मामला अब पूरे पूर्व मध्य रेल सहित देश भर में गरमाने लगा और ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन सहित चेकिंग स्टाफ एसोसिएशन जैसे संगठनों ने भी टीटीई के पक्ष मे खडे होकर जीआरपी के दरोगा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने  लगे हैं।आज इसी विरोध की कड़ी में  डेहरीऑन सोन, सासाराम, डीडीयू, गया सहित विभिन्न स्टेशनो पर कार्यरत टीटीई और यूनियन से जुड़े रेलकर्मीयों ने कला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और दरोगा को गिरफ्तार कर टीटीई को न्याय दिलाने की मांग की।

इस अवसर पर ईसीआरकेयू के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सीनियर टीटीई डी पी यादव ने कहा कि टीटीई के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले जीआरपी के दरोगा को तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। क्योकि आए दिन ऐसे उत्पीड़न से टीटीई को दो चार होना पडता है।अगर बिहार सरकार और रेल प्रशासन ऐसे असमाजिक तत्वो के लक्षण से पूर्ण रहने वाले जीआरपी के गुंडो पर कडी करवाई नही करती है तो मजबूर हमें बडे आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में डेहरीऑन सोन के मुख्य टिकट निरीक्षक कामेश्वर प्रसाद, रवि प्रियदर्शी,पराग पटेल,संजीव पांडेय, पंकज पांडेय,उमाकांत यादव,बीडी पांडेय, अमरेश कुमार,रविन्द्र चौधरी, राजहंश सिंह,सुनील पासवान, घनश्याम कुमार, ईसीआरकेयू सचिव श्रीराम सिंह यादव,वीरेंद्र पासवान, एसपी सिंह, नवीन मिश्रा,दिनेश प्रसाद, एके सिंहा, आलोक कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह, प्रफूल यादव, प्रमोद यादव, अमरेश यादव सहित कई रेलकर्मी शामिल थे।