मतस्य जीवी सहयोग समिति चुनाव की प्रक्रिया शुरू



रिपोर्ट ;- वारिस अली , गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

प्रखंड स्तरीय मतस्य जीवी सहयोग समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है ।राज्य निर्वाचन प्राधिकार के आदेशानुसार  6 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि दिनांक 6 जुलाई 2022 को 3:00 अपराहन के बाद कोई भी नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।7 जुलाई एवं 8 जुलाई को पूर्वाह्न  11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक संवीक्षा किया जाएगा।  अभ्यर्थीता वापसी की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2022 है। 12 जुलाई को अपराहन 3:00 बजे तक कोई भी नामांकन करने वाले अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं ।अपराहन 3:00 बजे के बाद वापसी नहीं होगी। इसी दिन अपराहन 3:00 बजे के बाद योग्य अभ्यर्थियों को प्रतीक आवंटित कर दिया जाएगा। मतदान 19 जुलाई 2022 को पूर्वाहन 7:00 बजे से अपराहन 4:30 बजे तक प्रखंड सभागार में निर्धारित किया गया है ।इसी दिन यानी 19 जुलाई को अपराहन 4:30 बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी और सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने सभी सदस्यों से अपील किया है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करें एवं लोकतांत्रिक विधि से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में मदद करें