रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
लक्ष्मीना ट्रेडर्स रोहतास एवं कैमूर के द्वारा गठबंधन स्कीम के तहत दोनों जिलों के सैकड़ों डिस्ट्रीब्यूटर का सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से स्थानीय बुद्ध विहार होटल में आयोजित किया जिसमें कैमूर और रोहतास जिले के डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित हुए जिनका सम्मान भागवती फूड प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया उक्त कार्यक्रम में जनरल मैनेजर राजा गोपाल जी आर एच एम प्रवीण हरलालका जी तथा लक्ष्मी ना ट्रेडर्स के डायरेक्टर श्री उमेश कुमार सोनी जी ने कार्यक्रम के मंच से हॉल में उपस्थित सभी अपने विक्रेताओं का सम्मान करते हुए भागवती प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के बिस्कुट आदि के विषय में भरपूर जानकारी देते हुए विक्रय संबंधित कंपटीशन एवं लाभ के बारे में बताया कार्यक्रम का संचालन राजा गोपाल जी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन परवीन हरलालका विक्रय प्रभारी ने किया कंपनी के अंकेक्षक विनोद शर्मा जी ने अपने बहुमूल्य विचारों को रखा उक्त आयोजन में सुनील कुमार ने कहा कि यह आयोजन रोहतास के धरती पर तीसरी बार किया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी के बिक्री को बढ़ाने के लिए अपने विक्रेताओं को प्रोत्साहित करने का यह मौका कंपनी के द्वारा दिया गया है जिसका लाभ हम अपने विक्रेताओं को सम्मान के रूप में दे रहे हैं सुनील कुमार ने यह भी कहा कि पटना क्षेत्र के बिहटा में 10 एकड़ भूमि पर नए उद्योग को स्थापित सरकार के उपयोग राज्य मंत्री शाहनवाज हुसैन के सहयोग से फैक्ट्री लगने जा रहा है इसलिए कि हमारे विक्रेताओं को कम लागत पर अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिल सके भागवती फूड प्राइवेट लिमिटेड के वरीय अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है बिहार में यह उद्योग ग्राहकों के लिए वरदान साबित होगा इसलिए कि कंपनी का सभी प्रोडक्ट आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे सुनील कुमार ने मंच से सभी का अभिवादन करते हुए और भी बेहतर सहयोग देने का अपने ग्राहकों से वादा किया
