रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले के पुलिस केंद्र डिहरी में महिला प्रशिक्षु आरक्षी बल आला अधिकारियों के समक्ष अपने प्रशिक्षण में प्राप्त कला को इस तरह प्रदर्शित किया जिससे पुलिस महकमे को काफी बल मिला है साहसिक प्रदर्शन के नजारा को देखकर अधिकारी काफी उत्साहित हुए और उन्होंने अपने मुखारविंद से कहा कि ऐसे प्रदर्शन शायद ही कहीं देखने को मिलेंगे
औरंगाबाद, कैमूर एवं जमुई जिला पुलिस बल के प्रशिक्षु सिपाहियों ने पारण परेड समारोह के दौरान एक से बढ़कर एक अनोखा कर्तव्य का प्रदर्शन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि बिहार पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण आलोक राज के उपस्थिति में महिला सिपाहियों ने उच्च स्तरीय परेड, ऑन आर्म कॉम्बैट सहित शस्त्र का प्रदर्शन किया तथा दर्शकों की खूब वाहवाही के साथ तालियां बटोरी।
समारोह के दौरान महिला सिपाहियों ने हर परिस्थितियों से निपटने के लिए प्राप्त तकनीकों का प्रदर्शन कर जिले एवं बिहार पुलिस को गौरवान्वित कर दिया। पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बिहार आलोक राज ने बताया कि प्रशिक्षु महिला सिपाहियों का प्रदर्शन बिहार को गौरवान्वित करने वाला है। उन्होंने कहा कि शाहाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक क्षत्रनिल सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती तथा बीएमपी 2 समादेष्टा स्वपना जी मेश्राम के मौजूदगी में प्रशिक्षण प्राप्त 235 महिला सिपाहीयों अब बिहार पुलिस का हिस्सा बन गई है।
जिनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करता हूं।
अंत में पुलिस महानिदेशक आलोक राज, पुलिस उपमहानिरीक्षक शाहाबाद प्रक्षेत्र क्षत्रनील सिंह, बीएमपी समादेष्टा स्वप्ना जी मेश्राम एवं पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती ने रोहतास पुलिस के सभी प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ पारण परेड समारोह का विधिवत समापन हुआ।
इस तरह की तकनीक का प्रदर्शन लोगो को टीवी के माध्यम से ही देखने को मिलता है पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डिहरी में रोहतासवासियों को अपने आंखों से महिला सिपाहियों के उच्च स्तरीय प्रदर्शन देखकर प्रफुल्लित हुए और शाबाशी दिया उक्त कार्यक्रम की जानकारी रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती प्रेस को दी है प्रशिक्षु महिला सिपाहियों के लाजवाब प्रदर्शन को देखकर लोगों ने काफी सराहा
