रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
आवासीय सनबीम पब्लिक स्कूल डेहरी ऑन सोन में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं ने बेहतर प्राप्तांक लाकर अपने उज्जवल भविष्य के लिए चार चांद लगा दिया है तथा परिवार के लोगों को भी बेहद खुशी प्राप्त हुई है विद्यालय परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार
कक्षा X बोर्ड (21-22) का परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा में कुल 328 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें लड़कों की संख्या 191 एवम लड़कियों की संख्या 137 है। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अनुभा सिन्हा ने बताया कि हमारे स्कूल का रिज़ल्ट शत-प्रतिशत हुआ है, सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के सचिव श्री राजीव रंजन कुमार , उपप्राचार्य श्री डी.के. पाण्डेय, मैनेजर श्री अनिल कुमार सिन्हा एवम ऐकडेमिक इंचार्ज श्री एस.एन. मिश्रा ने शत प्रतिशत रिज़ल्ट पर ख़ुशी व्यक्त किए है एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।
90% से उपर अंक पाने वाले विद्यार्थियों में सिद्धार्थ तिवारी ने स्कूल में प्रथम स्थान पाते हुए 97.8 प्रतिशत अंक पाया, द्वितीय अंजली कुमारी ने 96.2 प्रतिशत तथा गौरव कुमार 94.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावे 90% से उपर अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 20 है।
