रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
भाजयुमो रोहतास की बैठक पंकज सिंह की अध्यक्षता में डेहरी नगर में बबल कश्यप के आवास पर हुआ। बैठक में मुख्य रूप से डेहरी विधानसभा में होने वाला कार्यक्रम पर चर्चा किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 28 जुलाई एवम 29 जुलाई को भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल,चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा एवं प्रदेश मंत्री विक्की राय जी का प्रवास एवं अनेक कार्यक्रम डेहरी विधानसभा में तय हुआ है जिसमे सभी विधानसभा स्तरीय भाजपा,मोर्चा,प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक ने सभी युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से सफल कार्यक्रम हेतु आह्वान किया। भाजयुमो प्रदेश मंत्री विक्की राय ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल विधानसभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण योजना के लाभार्थी से भी मिलेंगे।मुख्य रूप से उपस्थित शशिभूषण प्रसाद, प्रकाश गोस्वामी, रोहित राज, अंशु सिंह, भाजपा के आनंद पांडेय, प्रभात शेखर,इंद्रजीत सिंह,चंदन चौबे,अमित तिवारी,मनीष सिंह,ध्रुव सिंह,रवि सिंह,राकेश गुप्ता,अर्जुन श्रीवास्तव,संतोष सिंह,प्रीतम सिंह,बसंत प्रसाद,रंगबहादुर सिंह,अमित गुप्ता,रंजीत मालाकार,अजय मेहता,एवं भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपनी सहमति व्यक्ति की है ओके जानकारी हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को प्रकाश गोस्वामी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है
