जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने आठ एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रवाना किया


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी/रोहतास 

ज़िला रोहतास। समाहरणालय परिसर से , जिलाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा , राज्य सरकार प्रदत्त, 8 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रवाना किया।

इन 8 एम्बुलेंस में से 5 एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम युक्त एवं 3 बेसिक सपोर्ट सिस्टम युक्त हैं।

ज्ञातव्य है कि ज़िले को कुल 17 एम्बुलेंस , राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हुए हैं।

उक्त अवसर पर उपस्थित मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ज़िले के सुदूरवर्ती ग्रामीण और पर्वतीय अंचलों स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन एम्बुलेंस की उपस्थिति आमजनों में , सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति एक नया विश्वास पैदा करेगी।

मौके पर डीडीसी, रोहतास, श्री शेखर आनंद, सिविल सर्जन, श्री के एन तिवारी, हेल्थ dpm आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी डीपीआरओ सत्यप्रिय कुमार ने दी