रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के द्वारा एकता दौड़. वृक्षारोपण एवं सफाई कार्य किया गया




रिपोर्ट ;- वारिस अली , गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 


          वरिय अधिकारियों के आदेश के अनुपालन एवं उनके दिशा निर्देश में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन  पर  आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर चलाये गये एकता दौड़, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रमों का विवरण एवं की गई फोटोग्राफी निम्नवत है -

1. रन फॉर यूनिटी-

                        इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के करीब 30 से 35 बल सदस्यों के द्वारा  रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन से रेलवे सोन ब्रिज तक एवं पुनः रेलवे सोन ब्रिज से रेलवे सुरक्षा बल बैरक प्रांगण तक करीब 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई गई।इस दौरान रिपोर्ट  सब ठीक-ठाक  रहा l

2) वृक्षारोपण -

       इस कार्यक्रम के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के अधिकारी व जवानों द्वारा  रेलवे सुरक्षा बल बैरक प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम कर विभिन्न किस्म के करीब 20 से 25 पौधों का वृक्षारोपण किया गयाl

3.) स्वच्छता अभियान-

             इस कार्यक्रम के तहत रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन के नवनिर्मित बैरक एवं पुराने बैरक के अंदरूनी एवं बाहरी परिसर की साफ-सफाई  रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के अधिकारी व जवानों द्वारा की गई।