रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
भारत की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारी मतो के साथ विजई होने पर रोहतास जिले के यूथ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष शिव गांधी ने अपनी और से हार्दिक बधाई दिया है शिव गांधी ने कहा है कि न्यू इंडिया गेट डेहरी ऑन सोन के प्रेसिडेंट पार्क से डेहरी ऑन सोन को जिला बनाने की मांग उठी है बिहार में हमारी लड़ाई गूंज रही है बिहार के मुखिया माननीय नीतीश कुमार डेहरी ऑन सोन को जिला बनाने में अब देर नहीं करेंगे क्योंकि हमारी लड़ाई सड़क से संसद तक पहुंच चुकी है भारतवर्ष की नई राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई पत्र लिखा है तथा मैंने डेहरी को जिला बनाने की मांग भी रखते हुए उनका ध्यान आकृष्ट कराया है मुझे उम्मीद है कि यूथ इंडिया के मांग को यथाशीघ्र सरकार पूरा करेगी उन्होंने कहा कि या हमारी मांग नहीं बल्कि आम जनता की पुरानी मांग है डेहरी आन सोन हर मामले में जिला बनने के लायक रहा है लेकिन उपेक्षा पूर्ण रवैया के कारण अब तक इसको जिला नहीं बनाया गया अब उम्मीद जगी है की सर्वविदित मांग जरूर पूरा होगा
