रिपोर्ट - गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
.ऊंचाई पर जाने के जज्बा दिल में बैठा लेने के बाद अवश्य सफलता मिलती है इसका मिसाल पेश करने के लिए कुमारी श्वेता शर्मा अपने मन में ठान ली थी उसका मिसाल आज देखने को मिला प्राप्त खबर के अनुसार डेहरी ऑन सोन मोहल्ला पानी टंकी वार्ड नंबर 33 के निवासी श्री अशोक कुमार शर्मा की पुत्री कुमारी श्वेता शर्मा ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय रायपुर दुर्ग छत्तीसगढ़ के इकाई महाविद्यालय सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ से बायोटेक्नोलॉजी स्नातकोत्तर करते हुए विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया कुमारी श्वेता शर्मा के सफलता से बिहार का एवं रोहतास जिला का नाम रोशन हुआ है तथा परिवार में बेहद खुशी छाई हुई है डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के निवासी श्री अशोक शर्मा को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही है उनके समाज से जुड़े लोग घर पहुंच कर खुशी के साथ बधाई दे रहे हैं वही गहरी विधान सभा के राष्ट्रीय जनता दल विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी अपनी ओर से बधाई देते हुए कहा है कि इस तरह के प्रतिभावान छात्राओं को हौसला बढ़ाने के लिए सबको प्रयास करना चाहिए और पढ़ाई के क्षेत्र में जिस तरह के मदद की जरूरत होगी अपने क्षेत्र के तमाम लोगों के लिए मैं हर वक्त तैयार रहूंगा वही समाजसेवी इंजीनियर विनय कुमार चंचल ने कहा कि बिहार भारत के नक्शे प्रतिभा के जब वैसे ही चमकता रहता है जैसे आसमान में तारे ऐसा ही एक प्रतिभा डेहरी ऑन सोन से निकलकर सामने आई है जिसको बहुत-बहुत बधाई है अन्य बधाई देने वालों में रंजीत शर्मा उमेश ठाकुर नारायण कुमार अवधेश शर्मा इत्यादि दर्जनों लोग शामिल हैं
