जिला प्रशासन ने अधिकारी को निलंबित किया एवं फर्जी आंगनबाड़ी सेविका का केंद्र रद्द किया एवं मानदेय 344526 रुपए भी वसूल लेंगे


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिला प्रशासन द्वारा. बाल विकास परियोजना संझौली लिपिक अमरनाथ ओझा के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई किया है जिन  पर भ्रष्टाचार एवं लापरवाही अन्य मामले हैं दूसरी तरफ डेहरी आन सोन के वार्ड नंबर 16 में आंगनबाड़ी सेविका कांता कुमारी के खिलाफ फर्जी ढंग से कार्य करके मानदेय लेने का मामला प्रकाश में आने पर मानदेय की वसूली केंद्र को रद्द करते हुए की गई है उक्त कार्य में लिप्त तत्कालीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिक्रमगंज श्रीमती संध्या कुमारी तथा संबंधित एलएस पर भी कार्रवाई करने की अनुशंसा जिला अधिकारी. ने किया है तथा प्रपत्र क गठित भी की गई है उक्त जानकारी डीपीआरओ रोहतास ने प्रेस बयान देते हुए दी है