किसान भवन पर प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ


 .


रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

डेहरी प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन पर प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि डेहरी प्रखंड प्रमुख संजीव सिंह ने दीप प्रज्वलित किया सर्वप्रथम ब्लॉक कर्मियों द्वारा आए हुए अतिथियों को बुके एवं माला देकर सम्मानित किया 13 पंचायतों से आए हुए सैकड़ों किसानों को बताते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि स्वर्णा धान का बीज 90 प्रतिशत तक अनुदान है इसको आधार बीज भी कहा जाता है  प्रखंड में तीस लाख क्विंटल लक्ष्य निर्धारित है  बीज के उत्पादकता बढ़ाने हेतु प्रत्येक राजस्व गांव में 5 किसानों को देना है जलजमाव वाले क्षेत्र में भी यह धान लगाया जा सकता है सबसे खासियत यह है कि दूसरे धान के अपेक्षा10 दिन पूर्व ही  पक कर कटनी हेतु तैयार हो जाता है  वही प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मुन्ना कुमार ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मिलने वाला अनुदान के बारे में बताते हुए कहा कि आम के फलों में मुख्य रूप से लंगड़ा, शुक्ला एवं दशहरी आम में 50% अनुदान सरकार देती है इसमें ऑनलाइन फॉर्म जमा करना पड़ता है 1 एकड़ खेत में ₹2000 का खर्च लगता है  वही केला एवं पपीता की खेती के बारे में भी बताते हुए कहा कि इसमें भी 50% का अनुदान मिलता है इसके अलावा सहजन एवं मशरूम उत्पादन में भी 50% का अनुदान सरकार से प्राप्त है मौके पर , आत्मा अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह,   आनंद कुमार पांडे, सहायक तकनीकी प्रबंधक पूनम कुमारी, कृषि वैज्ञानिक आकाश कुमार,पूर्व मुखिया कन्हैया राम, किसान सलाहकार रवि कुमार, बसंत पांडे, पूर्व वार्ड सदस्य राकेश सिंह, भोला पासवान, कामेश्वर पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित हुए