. रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अधिकार फाउंडेशन के सौजन्य से दिनांक 05 जून से 07 जून तक वृक्षारोपण सह जागरूकता अभियान चलाकर छात्र- युवाओं सहित विभिन्न स्तरों पर पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता चलाया गया । बाक नहर , डालमियानगर, सहित कई जगहों पर वृक्षारोपण कार्य किया गया। छात्र- युवाओं को को संदेश देते हुए जन अधिकार फाउंडेशन के सचिव सुजीत कुमार ने कहा कि एक मनुष्य प्रति वर्ष अपने जन्मदिन या खुशियों के अन्य मौके पर यदि एक वृक्ष लगाता है और फलने फूलने तक देखभाल करता है तो प्रकृति में जल- जीवन- हरियाली का संतुलन बना रहेगा। जन अधिकार फाउंडेशन से जूडे कार्यकर्ता बाक निवासी राजेंद्र राम द्वारा अब तक सौ से ज्यादा पेड़ लगाकर हरियाली का संदेश दिया जा रहा है। वहीं डा विकास प्रसाद प्राचार्य राजकीय पोलीटेक्निक कालेज डिहरी को वृक्ष का पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी राजेन्द्र राम, लोजपा (रामविलास) दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुदामा पासवान, सुदर्शन पासवान, जितेंद्र पासवान,जद यू सेवादल के प्रखण्ड अध्यक्ष पिटु कुशवाहा, माधुरी कुमारी सहित दर्जनों छात्र युवा उपस्थित रहे।
.jpg)