अग्निपथ योजना युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़-मुकेश


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के संयुक्त आह्वान पर पूमरे तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल  के डेहरीऑन सोन, सासाराम, डीडीयू, औरंगाबाद, भभुआ, गया जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी से जुड़े सैकड़ो रेलकर्मीयों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और  इस  योजना को देश के युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड बताते हुए केन्द्र सरकार से इस अग्निपथ योजना तत्काल वापस लेने की मांग की।

इस शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ईसीआरकेयू गया शाखा के तेजतर्रार और रेलकर्मीयों के अधिकारों के लिए सदैव प्रयासरत रहने वाले युवा तुर्क नेता शाखा सचिव कॉमरेड मुकेश कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर  प्रहार करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ  सीधे तौर पर खिलवाड है |इस योजना से जहां युवाओं का भविष्य खराब होगा,वही उनकी कार्यकुशलता भी प्रभावित होगी |आज नौजवान पूरे देश में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के बिरोध में सड़कों पर उतरे हैं |पहले किसानों के साथ खिलवाड़ किया ,अब युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं |आज सरकार की हालत यह है कि जिसके हित के लिए कानून बनाती है  उससे बात तक नहीं करती | वह बात पूजी पतियों से करती है अग्निपथ योजना युवाओं के लिए लाई गई लेकिन युवाओं से  ही कोई संवाद नहीं किया गया | आज देश भर के युवा इस योजना को वापसी को लेकर आंदोलित है  |भारत के युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का केंद्र सरकार का कोई अधिकार नहीं है | इस योजना से नुकसान ज्यादा है  | देश में फौज की भर्ती पूरी तरह से बंद है | तीनों सेनाओं में अब सैनिक की भर्ती नहीं होगी क्योंकि वह 4 साल ठीके का भर्ती ही होगी, यानी सेना में 255000 खाली पद खत्म | राष्ट्रभक्ति की दुहाई देने वालों के लिए सेना अब एक बोझ हो गई है | इसीलिए अब सेना की भर्ती सिर्फ 4 साल के ठेके पर फौजी लगाएंगे |

मुकेश ने कहा कि आज सरकार की जो नीतियां है वह हर तबके के खिलाफ है | आज न सरकारी कर्मचारी खुश है  ना किसान मजदूर खुश है और नहीं युवाओं का कोई भला हो रहा है |ऐसे में हमें सभी मसलों को लेकर आवाज बुलंद करना होगा।एआईआरएफ और ईसीआरकेयू केन्द्र सरकार को आगाह करती है कि सरकार इस अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लें। वरना ईस्ट सेंट्रल रेलवे देश के युवाओ के भविष्य बचाने के और बड़े आंदोलन करेगी।

मौके पर अध्यक्ष मधुर लाल मंडल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, राजीव रंजन, संजीत कुमार, मुनी कुमारी,अनिल कुमार, नर्मदा शांडिल्य, रविन्द्र कुमार, राम प्रवेश प्रसाद, लमण प्रसाद, पीके ओझा,अजित श्रीवास्तव, उतम कुमार, अमरदीप कुमार, नीरज कुमार, अजय कुमार, आरके अवस्थी, बबलू कुमार, पंकज कुमार सिंह, संजय कुमार,दीपक मिस्त्री सहित सैकड़ो रेलकर्मी उपस्थित थे।