संजेदखान एवं इस्लाम खान. के घर को ध्वस्त करने वाले पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश तथा मुआवजे की मांग


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा एआई के एमएस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि तिलौथू अंचल के ग्राम केरपा अंतर्गत भूमिहीन एवं भवन निर्माण मजदूर

 संजेद ख़ान एवं इस्लाम ख़ान के अनाबाद सर्व साधारण भूमि पर बने पुस्तौनी मकान को अनुमंडलाधिकारी डेहरी के निर्देशन में अंचलाधिकारी तिलौथू एवं पुलिस बल द्वारा घर ध्वस्त किए जाने की अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने तीब्र निन्दा की है  अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला सचिव अयोध्या राम ने कहा कि संजेद ख़ान और इस्लाम ख़ान का घर ध्वस्त कर

 प्रशासन ने उनके परिवार को आसरा विहीन कर दिया है। पीड़ितों का कसूर मात्र यह है कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के भूमिहीन गरीब मजदूर हैं।

 उन्होंने कहा कि अतिक्रमण वाद 11/21 के विरुद्ध समाहर्ता रोहतास के न्यालय में अपील वाद संख्या 5/21के लम्बीत रहते हुए प्रशासन ने इस हिटलरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

 यह जनता के लिए एक सबक है।

 अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषी अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करने तक निरंतर संघर्ष को जारी रखेगी।

 उन्होंने जिलाधिकारी रोहतास से पीड़ित को तत्काल जमीन बंदोबस्त करने, ध्वस्त किए गए घर 

 का . मुआवजा देने एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने यह भी कहा है कि कोविड-19 के कारण तो वर्षों तक देश का हर गरीब पेट भरने के लिए तबाह एवं परेशान है ऐसी स्थिति में गरीबों के साथ इस तरह का अन्याय पूर्ण कार्रवाई नहीं किया जाए तथा जिस का मामला न्यायालय में लंबित है एवं कार्रवाई चल रही है उसके बाद भी अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को परेशान करना  उचित नहीं है बहुत से अधिकारी मनमानी पूर्ण ढंग से अतिक्रमण के नाम पर झुग्गी झोपड़ी में जी रहे गरीबों के साथ घोर अन्याय करने पर तुली हुई है उक्त घटना से आम लोगों में आक्रोश है उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय पर मुझे और पीड़िता को विश्वास है लेकिन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई बेहद ही दुखद साबित हो रही है अगर इस पर लगाम नहीं लगा तो बेसहारा होकर गरीब शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोष फुल कार्रवाई करने को बाध्य हो जाएंगे