नियुक्त न्याय मित्र रमाकांत दुबे का स्वागत समारोह आयोजित


 रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा 

डेहरी /इंद्रपुरी 

इंद्रपुरी क्षेत्र के चकान्हा पंचायत भवन पर शनिवार को ग्राम कचहरी की बैठक में देहरी ब्लॉक से नियुक्त न्याय मित्र रमाकांत दुबे का स्वागत समारोह आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सरपंच मालती देवी ने की मालूम हो कि श्री दुबे डेहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष भी हैं सर्वप्रथम श्री दुबे ने ग्राम कचहरी सरपंच व सभी पंच सदस्यों को माला व बुके से सम्मानित किया वहीं दूसरी ओर ग्राम कचहरी सदस्यों ने भी सामूहिक रूप से रामाकांत दुबे का बुके व माला से सम्मानित किया पश्चात सभी लोगों के बीच मिष्ठान प्रसाद भी बांटा गया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम कचहरी वार्ड नंबर 2 के पंच हुआ डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने कहा कि रमाकांत दुबे एक साधारण वकील नहीं है वे भलूआरी पंचायत में भी पूर्व से ही  कार्य करने का काफी अनुभव है इसके अलावा वह बार एसोसिएशन डेहरी का अध्यक्ष भी हैं वे काफी मेहनती व सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं जिससे सभी लोग आदर व सम्मान देते रहते हैं श्री दुबे अधिकतर केस को सुलह कर देते हैं दोनों पक्षों के नहीं मानने पर ही केस फाइल करते हैं वही रमाकांत दुबे ने अपने संबोधन में मुख्य सड़क एनएचटूसी से पंचायत भवन च कन्हा तक सड़क बनाने की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी से की मौके पर उपसरपंच सुरेंद्र सिंह, सचिव उपेंद्र  पांडे, आनंद पांडे, फुल कुमारी देवी, निर्मल पांडे, भागीरथी देवी, मंजू देवी, जितेंद्र कुमार, प्रभादेवी समेत अन्य लोग उपस्थित हुए