रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी/रोहतास
रोहतास जिले में ईद उल फितर की की नमाज मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने खुशी के साथ अदा किया कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है उल्लेखनीय है कि माहे रमजान की चांद दिखाई देने के बाद रोजेदारों के चेहरे पर खुशी देखी जाती है किसी भी वजह से जिन लोगों ने रोजा नहीं रखा है वह भी ईद की खुशी में शामिल होकर नमाज़ को अदा करते हैं अल्लाह पाक ने माहे रमजान में कुरान को नाजिल किया उसकी इबादत के लिए हर लोग लगे रहे अपने गुनाहों के माफी की दुआ के लिए नमाज में अल्लाह पाक से हाथ फैला कर दुआ किया लोगों ने अपनी दुआओं में कहा कि हमारे देश में अमन चैन खुशहाली कायम रहे को भी जय श्री महामारी से हमारा देश 2 वर्षों तक परेशान रहा अल्लाह इस बीमारी को खत्म कर ले हमारे देश के लोग अमन और भाईचारे के साथ एक साथ ईद मनाए हैं इसका एक अलग खुशी हुआ कई बार ऐसा हुआ है कि जगह जगह ईद का त्यौहार चांद की वजह से 2 दिन भी हो जाता था लेकिन इस बार एक चांद दिखाई दिया और सभी ने एक साथ ईद मनाई यह बहुत बड़ी अल्लाह का करिश्मा है सभी रोजेदारों को 30 रोजा मुकम्मल मिल गया इसकी भी खुशी लोगों में देखी गई लोगों ने गरीबों के लिए अपने आमदनी का ढाई परसेंट निकाल कर अपने आसपास के गरीब यतीम और बीमार तथा शादी करने वाले बच्चियों के लिए भी अपनी रकम को अदा किया सब ने सबकी मदद की इसके बाद फीत्रा की रकम. मदरसे के यतीम बच्चों के लिए दिया और गरीबों को भी कुछ मिला अल्लाह ताला का फरमान है कि गरीबों का हक देंगे तभी तुम्हारी ईद होगी इसलिए नमाज के पहले लोगों ने अपने जकात की रकम को गरीबों तक पहुंचा दिया सभी मस्जिदों एवं ईदगाह पर अपार भीड़ के साथ लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया और सेवई अपने हिंदू मुस्लिम भाइयों को भी खिलाया ईद के नमाज के पहले प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारी कर्मचारियों के द्वारा सभी मस्जिदों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी रोहतास के जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं पुलिस कप्तान आशीष भारती के द्वारा पूरे जिले में अमन-चैन और खुशहाली के साथ ईद का त्यौहार खुशी के साथ मनाने के लिए चौकस व्यवस्था फ्लैग मार्च भी किया गया था प्रशासन के सहयोग में नगर पूजा समिति और विभिन्न सामाजिक संगठन राजनीतिक दल के लोग भी सहयोग में मस्जिदों के आसपास मुस्तैदी के साथ खड़े दिखे इस तरह रोहतास जिले में सभी जगह शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में खुशहाली के साथ लोगों ने अपनी ईद मनाई नगर परिषद के द्वारा मुख्य मुख्य जगहों पर सफाई किया गया लेकिन मोहल्ले में कहीं भी ईद पर सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं हुई जिसका लोगों में आक्रोश दिखा ईद के मुबारक मौके पर डेहरी मैं कामयाब मिलत कमेटी के द्वारा ईद मिलन का प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें डेहरी विधानसभा के राष्ट्रीय जनता दल विधायक फतेह बहादुर सिंह समाजसेवी सोनू चौधरी समाजसेवी गुड्डू चंद्रवंशी लल्लू चौधरी राजद के प्रिय नेता जी शास्त्री जी श्री भगवान सिंह यादव धनंजय सिंह यादव मुकेश यादव दीपक चंद्रवंशी सोनू खान असलम कुरेशी पीर मोहम्मद निजाम राइम इत्यादि सैकड़ों लोग की उपस्थिति में बेहतर प्रोग्राम किया गया लोगों ने आपस में सौहार्द मिलन को बनाए रखने की अपील शहरवासियों देशवासियों को संदेश देते हुए किया एक तरह से जिले में अन्य जगह भी ईद मिलन का कार्यक्रम रखा गया सभी जगह हिंदू मुस्लिम भाईचारे का संगम होता रहा रोहतास जिला पुलिस प्रशासन आम जनता और नगर वासियों को बधाई भी दिया और जनता के जनप्रतिनिधियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों ने भी जिला प्रशासन को अपनी ओर से बधाई देते हुए कहा कि काफी चौकस व्यवस्था होने के चलते ईद का जश्न खुशी के साथ सभी जगह मनाया गया
