गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल बना डेहरी मस्जिद में दी गई दावत ए इफ्तार पार्टी


 


रिपोर्ट ;- गौतम कुमार , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

डेहरी ऑन सोन के स्टेशन रोड मस्जिद में मस्जिद कमेटी के सदर जनाब पप्पू खान एवं इंतजामिया कमेटी के तरफ से दावत ए इफ्तार पार्टी भव्य रूप से किया गया जिसमें सैकड़ों मुस्लिम रोजेदार एवं समाजसेवी अधिवक्ता राजनीतिक दल के लोग पत्रकार बुद्धिजीवी एवं धार्मिक संगठन से जुड़े लोग इत्यादि मस्जिद के भवन में एक साथ कतार में बैठ कर इफ्तार किए स्टेशन रोड मस्जिद के इमाम जनाब कारी मुस्लिम सिद्दीकी मुफ्ती साहब ने सबसे पहले देश की खुशहाली तरक्की और गंगा जमुनी तहजीब के लिए दुआ किया उन्होंने कहा कि अल्लाह हमारे गुनाहों को बख्श दे हम गुनाहगार है खता वार है फिर भी अल्लाह के नेक बंदे हैं रमजान की आखिरी अशरे में मगफिरत दे दे अल्लाह हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब के साथ एकता भाईचारा कायम रहे मेरा देश खुशहाल बने इत्यादि दुआ होने के बाद अजान होते ही सभी ने रोजा खोला उपस्थित मेहमानों में डेहरी ऑन सोन के रोजेदार भाई के साथ भाजपा के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव प्रख्यात मनोरोग विशेषज्ञ डॉ उदय कुमार सिन्हा विनय बाबा आचार्य अभिनव कला संगम के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी संजय सिंह उर्फ बालाजी अभिनव कला संगम के सचिव नंदन गुप्ता समाजसेवी संजय पासवान वार्ड पार्षद सोनू  चौधरी भाजपा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता पूर्व चेयरमैन शंभू राम. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बबल कश्यप वार्ड नंबर 17 वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सोनी वार्ड नंबर 17 पूर्व पार्षद पति बाबू गुप्ता ऑर्केस्ट्रा कलाकार बबलू बाबू समाजसेवी मुन्ना खान दानिश खान नसीम खान लड्डन खान पत्रकार वारिस अली गौतम शर्मा ओमप्रकाश सिंह वरिष्ठ शिक्षक राकेश विश्वकर्मा इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थे