रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिस अली
डेहरी /रोहतास
ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के डेहरीऑन सोन शाखा द्वारा डेहरीऑन सोन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय (रेल पथ)सहित सासाराम, बिक्रमगंज, भभुआ, पुसौली,कुदरा,सोननगर, औरंगाबाद, बाघा बिशूनपुर, जपला आदि कई स्टेशनो पर गैर सेफ्टी कोटि के 50% यानी 72000 हजार सीट समाप्त करने के रेलवे बोर्ड के फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ईसीआरकेयू के उपाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा कि रेलवे बोर्ड के मानव शक्ति योजना में निर्देशॎलय की ओर से पत्र जारी करते हुए सभी जोनल रेलवे एवं उत्पादन यूनिट के महाप्रबंधक को निर्देशित किया है कि गैर संरक्षा कोटि के 50% पदों को तुरंत खत्म किया जाए , जिसके लिए 31 मई की तिथि निर्धारित किया गया है यह तुगलकी फरमान न केवल मजदूर विरोधी है, बल्कि रेल विरोधी भी निर्णय है | इसका सीधा प्रभाव रेल कर्मचारियों पर पड़ेगा | इसे लागू हो जाने पर आने वाले समय में होने वाली संवर्ग पुनः संरचना प्रभावित होगी साथ ही गैर संरक्षा कोटि के पदों पर भर्ती प्रक्रिया एवं भावी जीडीसी की चयन भी इससे प्रभावित होंगे जो अन्याय पूर्ण है | ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शुरू से ही ऐसे नीतियों का विरोध करते रहा है और आने वाले समय में रेलवे बोर्ड अपने इस आदेश को वापस नहीं लेती है तो ईसीआरकेयू तथा एआईआर के नेतृत्व में बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।|
पासवान ने कहा कि कर्मचारियों के हक़ की लड़ाई में ईसीआरकेयू किसी भी हद तक संघर्ष के लिए कृतसंकल्प है। ननसैफ्टी कैटेगरी के 72000 पदों को सरेंडर करने के कुचक्र सहित केंद्रीय सरकार और रेलवे बोर्ड तरह तरह के हथकंडे अपना रेलवे को बर्बाद करके निजी हाथों में सौंपने की साजिशें कर रही है, परंतु आज भारतीय रेलवे में पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या बहुत बड़ी है जो सारी साजिशों को समझ रहे हैं और सभी रेलकर्मियों एवं रेल के उपभोक्ताओं को समझा भी रहे हैं। किसी भी कीमत पर रेलवे को निजी हाथों में सौंपने की साजिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।और सरकार को इस तुगलकी फरमान पर एक बार पुनः पुनर्विचार करते हुए इस 72000 पोस्ट को संरेडर करने का आदेश वापस लेना होगा।
विरोध-प्रदर्शन मे ईसीआरकेयू के नवीन मिश्रा, दिनेश प्रसाद, विजय बहादुर, रूपेश यादव, बिनोद शर्मा, सुरेन्द्र यादव, रवि गुप्ता,जीतेश कुमार, हितेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार,हरेन्द्र सिंह, प्रमोद रंजन तिवारी,संजय यादव, सौरभ कुमार,सुनील गुप्ता,रमेश चंद्रा,कमेन्द्र कुमार, गुंजन कुमार,पुरुषोत्तम पासवान,देवकुमार राम, रितेश कुमार, प्रफूल यादव, मिथिलेश सिंह, श्मशाद हुसैन, मुश्ताक अंसारी,विकास कुमार, शहजाद खान,शैलेन्द्र कुमार,अभिषेक कुमार, अमरेश यादव,प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या यूनियन के लोग एवम रेलकर्मी उपस्थित थे।



