एसपी जैन कॉलेज में वीर कुंवर सिंह की विजयोत्सव मनाया गया


. रिपोर्ट ;-  वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

एसपी जैन कॉलेज सासाराम मैं बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव भब्य रूप से मनाया गया जिसमें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय  आरा के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर कृष्ण चंद्र सिंहा और परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम साहब ने अपने बहुमूल्य विचार दिए कार्यक्रम में विद्यालय के सभी संकाय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित हुए कार्यक्रम के पूर्व प्रधानाचार्य कक्ष में माननीय कुलपति महोदय को सम्मान देते हुए उन्हें एक पुस्तक वूमेन इन पॉलिटिक्स सप्रेम भेंट दिया गया उन्होंने तमाम लोगों को अपनी ओर से शुक्रिया किया प्रोफेसर अलाउद्दीन अजीजी साहब एवं कवि सम्राट प्रोफेसर गुरु चरण सिंह ने आगत अतिथियों का इस्तकबाल किया और धन्यवाद ज्ञापित किया