रिपोर्ट ;-गौतम कुमार , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
बिहार वीरों की भूमि है। चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में हमारे देश की सीमाएं अफगानिस्तान श्रीलंका बांग्लादेश वर्मा तक फैली हुई थी। देश के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करने के पश्चात मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि विद्या का प्रकाश ही हमारे जीवन में उजाला प्रदान करता है ।उन्होंने भाजपा के राज्यसभा सांसद व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह को साधुवाद देते हुए कहा कि वे कोई उद्योग लगा सकते थे लेकिन उन्होंने शिक्षा का क्षेत्र चुना और एक ही छतरी के नीचे चिकित्सा, कृषि, प्रबंधन, नरसिग सहित अन्य विषयों की शिक्षा देश के बच्चों को प्रदान कर रहे हैं जो सराहनीय है। समारोह में 300 चिकित्सा विद्यार्थियों सहित 791 विद्यार्थियों को उनके प्रमाण पत्र देने के साथ निस्वार्थ सेवा की शपथ दिलाई गई। स्वर्ण पदक प्राप्त छात्र-छात्राओं को माननीय गृह मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किए हैं और किए जा रहे हैं। कई सरकारी मेडिकल कॉलेज भी खोले गए हैं उन्होंने कहा कि 70 सालों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में टुकड़े-टुकड़े काम किए गए थे। लेकिन 8 वर्षों में मोदी जी ने अनेकों काम किए हैं जिसमें शौचालय निर्माण टीकाकरण आयुष्मान योजना मॉडर्न मेडिकल साइंस के विकास के लिए योजनाओं सहित कई स्वास्थ्य योजनाएं शामिल है। देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में जान देने वाले योद्धाओं में से एक बाबू सिंह कुंवर सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए मरना तो सौभाग्य की बात है। लेकिन देश के लिए जीना हमारे हाथ में है ।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह अपने परिवार के साथ दूसरों के लिए भी जिएं तभी देश की भलाई होगी। समारोह को कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए अपने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की चर्चा की तथा आगे किए जाने वाले कार्यों को भी विस्तार से बताया। समारोह को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के सी सिन्हा, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन गोपाल नारायण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एम एल वर्मा ने किया। इस अवसर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद भाजपा के सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल दिल्ली के सांसद व बिहार निवासी मनोज तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
