रिपोर्ट:- गौतम कुमार ,वारिस अली
डेहरी /रोहतास
रंगमंच के क्षेत्र में चर्चित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन अभिनव कला संगम ने शहर के जाने-माने रंगमंच कलाकार एवं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र रह चुके एवं फिल्म कलाकार व समाजसेवी दीपक पांडे के पत्नी हेमा पांडे का निधन पिछले दिनों एकाएक हृदय गति रुक जाने से हो गया अभिनव कला संगम द्वारा बीते संध्या स्टेशन रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में श्रद्धांजलि स्वरूप
सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया प्रार्थना सभा में उनके सामाजिक सरोकार एवं रंगमंच नाट्य कला के प्रति लगाओ सहित संस्था के प्रति सहयोगात्मक रवैया पर प्रकाश डाला गया साथ ही पुण्य आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया गया सभा की अध्यक्षता कौशलेंद्र कुशवाहा ने किया वहीं संचालन संस्था के सचिव नंदन कुमार के द्वारा किया सभा में उनके परिजनों में श्रेयांश पांडे अतुल पांडे सहीत वरिष्ठ पत्रकार वारिस अली जदयू नेता श्री सत्येंद्र सिंह एवं इंजीनियर इंद्रजीत तिवारी समाजसेवी वीरेंद्र तिवारी ठाकुर कुंज बिहारी सिन्हा उर्फ मुन्ना जी ने हार्दिक दुख व्यक्त किया है अभिनव कला संगम के पदाधिकारियों में
शशि भूषण प्रसाद श्रीवास्तव
शिव प्रसाद गुप्ता,विजय चंद्रवंशी,संतोष चंद्रवंशी,प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी,शंभू गुप्ता,मनोज गुप्ता , मुकेश राज,प्रवीण कुमार गुप्ता उर्फ सोनू,पंकज कुमार वैभव लोग सहित अन्य लोग मौजूद थे