रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन के निरीक्षक राम विलास राम ने प्रेस को जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि मेरे नेतृत्व मे रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक कुमार गौरव, सहायक उप निरीक्षक हरेराम कुमार, प्रधान आरक्षी चन्द्रिका सिंह, प्रधान आरक्षी अनिल कुमार सिंह, आरक्षी आर.आर. के सिंह,आरक्षी अमित कुमार एवं राजकीय रेल पुलिस थाना डेहरी ऑन सोन के थानाध्यक्ष भरत राम,पुलिस अवर निरीक्षक फुलेन्द्र एवं सिपाही पिंटू कुमार के द्वारा संयुक्त चेकिंग के क्रम मे पाली रेलवे ब्रिज के पास रेलवे के किलोमीटर पोल संख्या-553/9-11 के बीच मे डाउन रेलवे लाइन के किनारे से कुछ काले रंग के थैले एवं एक झोला से 750 Ml के 04 इंपेरियल ब्लू व्हिस्की,375 Ml के 28 इंपेरियल ब्लू व्हिस्की एवं 300 Ml के 620 देशी टनाका ब्रांड कुल 199.5 लीटर सभी झारखण्ड राज्य निर्मित लावारिस हालत मे बरामद किया गयाl बरामद शराब की कुल कीमत-36,680/(छत्तीस हजार छः सौ अस्सी रूपये मात्र) हैlसमस्त विधिक कागजी कार्यवाही के बाद बरामद लावारिस शराब को राजकीय रेल पुलिस थाना डेहरी ऑन सोन को अग्रिम कार्यवाही हेतु एक लिखित आवेदन के साथ सुपुर्द किया गयाl